रांची, अप्रैल 30 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की शुरुआत शुक्रवार से होगी। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य निर्धारित समयसीमा में संपन्न किया जाएगा। उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 4232 पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनमें 4134 प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल हैं, जिनमें 1727 महिलाएं और 2407 पुरुष हैं। सभी कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना के दौरान किसी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जाएगा: नगर आयुक्तजनगणना प्रक्रिया प्रथम चरण को दो भागों में विभाजित किया गया है। 1 से...