रांची में आज मिलेगा 45 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
धनबाद, जून 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी शुरू हो गई है। डीएसई कार्यालय धनबाद की ओर से जारी सूचना के अनुसार कक्षा 6 से 8 के लिए चयनित कुल 45 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सोमवार को खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। डीएसई कार्यालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर स्टेडियम में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक सलीकेदार वेश-भूषा में पहुंचने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- 1042 सहायक आचार्यों को आज सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.