रांची, अक्टूबर 9 -- India vs West Indies T20 Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम सात बजे से पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया लखनऊ में पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद रांची में भी जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने उतरेगी। वहीं, मैच देखने स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को प्रवेश से पहले कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना होगा। स्टेडियम में कैमरा, बैग, बाहर का खाना, बोतल और कई अन्य सामान ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने पर दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकाला जा सकता है और गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। यह भी पढ़ें- 2.5 लाख कोयला कर्मियों के PF के 727 करोड़ डूबे, H...