हजारीबाग, जून 24 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को रांची में झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क एवं पेयजल योजनाओं को लेकर बात की। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से मिलकर हजारीबाग-बगोदर बाईपास फेज-2, रामगढ़ के पटेल चौक से बोंगाबार तक फोरलेन सड़क निर्माण तथा नया मोड़ चौक से गिद्दी दामोदर पुल तक जर्जर सड़क की मरम्मत का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव से मुलाकात कर बरही-चौपारण जलापूर्ति योजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग की। सांसद ने जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए कहा कि कई गांवों में अब तक नल कनेक्शन और नियमित जलापूर्ति की सुविधा नहीं पहुंची है। हजारीबाग पी2-रांची में अधिकारी से मिलकर सड़क और पेयजल योजनाओं में तेजी लाने की मांग करते सांसद...