रांची, फरवरी 11 -- रांची के सुखदेवनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के बाद बुधवार सुबह तनाव फैल गया। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों ने रातू रोड के पास सड़क जाम कर दी। सड़क बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूल बसें, एंबुलेंस और दफ्तर जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना चेतावनी दिए उनके घर तोड़ दिए जबकि वे वहां कई वर्षों से रह रहे थे। मंगलवार को रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा और महुआ टोली में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बुधवार को सुबह के वक्त इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और रातू रोड कब्रिस्तान के पास मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे...