रांची, मई 8 -- रांची/अनगड़ा। रांची जिले में शुक्रवार शाम को आंधी और बारिश ने ट्रेनों को प्रभावित किया। तेज हवा के बीच रांची-मुरी डाउन रेलखंड पर दोपहर में पेड़ गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। रांची से रवाना हुईं चार ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। हालांकि शाम 6:30 बजे तक पटरी से पेड़ को हटा लिया गया। इसके बाद एक से डेढ़ घंटे विलंब से ट्रेनें गंतव्य के लिए रवाना हुईं। बताया गया कि इस दौरान रांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें खेरवा कोचा, गंगाघाट, नामकुम और टाटीसिलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं, रेलवे प्रशासन ने दावा किया कि रांची से कोई ट्रेन लेट नहीं हुई और न ही विलंब से आई।रांची यह भी पढ़ें- आंधी से रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, कई ट्रेनें प्रभावित डीआरएम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.