रांची, अप्रैल 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची महाधर्मप्रांतीय युवा संघ की बैठक रविवार को पुरुलिया रोड स्थित बिशप हाउस में हुई। युवा निदेशक फ़ादर दीपक किंडो ने अध्यक्षता की। बैठक में वर्तमान केंद्रीय समिति को उल्लेखनीय कार्य के लिए सराहना मिली। इस मौके पर रांची महाधर्मप्रांतीय यूथ कॉर्डिनेटर कुलदीप तिर्की की अगुवाई में नए सत्र के लिए चुनाव हुआ। नई कमेटी में पवन एक्का को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रज्ञा आशी लकड़ा, स्नेहा किंडो महासचिव, जूलिया मिंज उप सचिव, विनीत तिर्की कोषाध्यक्ष, एंजेल बालमुचू उप कोषाध्यक्ष, हिमांशु और आलोक लिंडा को चुना गया। सहायक युवा निदेशक फादर सुमित ने सभी नव निर्वाचित पदधारियों को ज़िम्मेदारी से अवगत कराया गया। इस मौके पर पिछली कोर कमेटी के सदस्य और पल्ली के युवा प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.