दुमका, जनवरी 7 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ बस पड़ाव के समीप अवस्थित मैदान में मंगलवार को रिंकू अभिषेक सीजन - 2 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला बरियातू टीम और जेकेएलएम टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जेकेएलएम टीम ने टॉस जीतकर बेटिंग करने का फैसला लिया। जिसमें जेकेएलएम टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाया। जिसमें अमर कुमार ने 32 गेंद में 59 रन, अभिषेक राउत ने 32गेंद में 51 रन बनाया। बरियातू टीम के गेंदबाज अमित कुमार ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट हासिल किया। जवाब में बरियातू टीम ने महज 18.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया। इसमें उद्धव मिश्रा ने 43 गेंद 79 रन, शिवम् कुमार ने दस गेंद में 21 रन और अभिनव कुमार ने 24 गेंद में 25 रन बनाया। बरियातू टीम के उद्धव मिश्रा को प्लेयर ऑफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.