रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, संवाददाता। रांची प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को मतदाता नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में हैं। उम्मीदवारों में अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष पद के लिए 4, सचिव के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष के लिए 3 और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 34 उम्मीदवार शामिल हैं। कुल 843 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव संचालन समिति ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कन्वेनर प्रमोद कुमार सिंह ने मतदाताओं से समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर सहयोग करने की अपील की है। मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...