रांची, जून 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पैरिश की ओर से 21 जून को आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 28 जून को रांची पैरिश से संबद्ध पास्तोरल समिति, संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च, सीएनआई चर्च के चुनाव होंगे। इस चुनाव के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से पर्चा दाखिल करने के बाद एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया, जबकि एक अन्य ने अपना नामांकन फॉर्म अंतिम रूप से जमा नहीं किया था। इसके बाद अब चुनाव मैदान में कुल 18 उम्मीदवार बचे हैं। नए सत्र के लिए चुने जाने वाली इस कमेटी का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। 28 जून को मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा। मतदान के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च परिसर, सामलौंग चर्च परिसर, नामकुम चर्च परिसर और चुरु मंडली परिसर शामिल हैं।यह हैं चुनाव मैदान मेंरांच...