रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची पेरिश कमेटी का रविवार को चुनाव हुआ। यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सह पेरिश प्रिस्ट रेव्ह जोलजस कुजूर की देखरेख में हुआ। चुनाव चीफ कोऑर्डिनेटर डिनेटर नेलन प्रकाश तोपनो ने भी सहयोग किया। पेरिश कमेटी चुनाव में 18 उम्मीद थे और 3114 वोटर में 1447 ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 66 वोट को रद्द कर दिया गया। देर शाम मतगणना संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च परिसर में हुई। इसमें रुधिर तिर्की 757, निकोदीम मरांडी 553, नियारेन्न नाग 478, प्रदीप टूटी 403 और अमृत आनंद धान 393 वोट से विजय हुए। चुनाव के लिए चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। पहला मतदान केंद्र संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च में सुबह 8.30 से शाम चार बजे हुआ। इसके कंवेनर सुनील दान सूरज को बनाया गया था। दूसरा मतदान केंद्र सामलौंग चर्च में सुबह 8.30 से शाम तीन बजे ...