रांची, दिसम्बर 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मुख्य पथ पर, सिल्ली थाना के पास से मुरी तक, इस वर्ष हुई भारी बारिश के कारण सड़क किनारे दर्जनों जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इन गहरे गड्ढों के कारण यातायात बाधित हो रहा है और वे वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और वाहन पलट रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों द्वारा इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं देने से जनता में नाराजगी है। इस संबंध में, रांची जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी ने सक्रियता दिखाते हुए कदम उठाया है। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता (रांची ग्रामीण) को एक पत्र लिखकर सड़क किनारे बने इन खतरनाक गड्ढों की तत्काल मरम्मत करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.