कोडरमा, नवम्बर 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एक बाइक के शोरूम के पास मंगलवार को एक ट्रक ने सवारी से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान बाईं ओर चल रही ऑटो को उसने सीधी टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ऑटो से निकालकर कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.