नई दिल्ली, अगस्त 23 -- रांची नगर निगम की ओर से शुक्रवार को पांच सौ बड़े बकाएदारों की सूची आम सूचना के जरिए जारी की गई है। बकाएदारों की सूची को निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। ये वो बकाएदार हैं, जिनपर होल्डिंग मद में अरसे से बकाया और बढ़ता जा रहा है। निगम के प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर सूची जारी करने के बाद बकाया भुगतान के लिए दस दिन का समय दिया गया है। तय समय सीमा के अंदर भुगतान नहीं करने पर निगम की ओर से झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई और कठोर कदम उठाने को कहा गया है। रांची नगर निगम क्षेत्र में दस लाख से अधिक बकाया वाले सात प्रतिष्ठान एवं संस्थान शामिल हैं। निगम का कर मद में सबसे ज्यादा बकाया सरकुलर रोड स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी पर है। संस्थान पर 16.54 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। दूसरे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.