रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम की ओर से मंगलवार को कर्बला चौक से बहू बाजार चौक व कचहरी क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेला/गुमटी व नालियों के ऊपर निर्मित अवैध अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। कई सामग्रियां जब्त की गईं। निगम ने बताया कि कर्बला चौक से बहू बाजार चौक तक अभियान के दौरान दो लकड़ी की चौकी, कैरेट और बांस-बल्ली जब्त किए गए। कचहरी क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण कर नारियल पानी बेचने वालों को हटाया गया। साथ ही कैरेट, एक ड्रम, दो लकड़ी की टेबल, एक बेंच, पांच प्लास्टिक चेयर व दो आयरन फ्रेम जब्त किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...