रांची, जनवरी 31 -- रांची। सार्वजनिक अवकाश होने के कारण रविवार को नगर निकाय चुनाव के तहत नामांकन पत्रों की बिक्री और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया स्थगित रहेगी। अवकाश के चलते नामांकन से संबंधित सभी काउंटर बंद रहेंगे, हालांकि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आंतरिक प्रशासनिक कार्य जारी रहेंगे। अभ्यर्थी सोमवार से पुनः अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे। बता दें कि नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 4 फरवरी निर्धारित है। चुनाव को लेकर पर्चा दाखिल करने के बाद पूर्व से तय तारीख में आगे की प्रक्रिया चलती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.