रांची, फरवरी 10 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को बूथ भ्रमण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध कराए गए। वाहन कोषांग से कुल 30 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने वाहन प्राप्त कर लिए हैं, जबकि शेष सेक्टर के मजिस्ट्रेट बुधवार को वाहन ग्रहण करेंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान के दिन विधि-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान प्रक्रिया की निगरानी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कुल 100 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित सेक्टर में स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...