रांची, मार्च 24 -- रांची में महारामनवमी को लेकर यातायात व्यवस्था में तीन दिन तक बदलाव रहेगा। रांची यातायात कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजन के मद्देनजर 26 मार्च से 28 मार्च तक अलग-अलग तरह की गाड़ियों के परिचालन के समय में बदलाव किया गया है। महाष्टमी पर 26 मार्च को शाम चार से 27 को सुबह छह बजे तक न्यू मार्केट से सुजाता चौक तक ऑटो, टोटो के अलावा बसों का परिचालन नहीं हो सकेगा। 28 मार्च को भी अलसुबह चार बजे से सख्ती की गई। यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, किन्हें मिलेगा लाभ रांची यातायात कार्यालय की ओर से जारी सूचना में एसपी राकेश सिंह ने सोमवार को बताया है कि श्रीराम जन्मोत्सव पर शहर में दो दिन तक कई तरह के आयोजन बड़े स्तर पर होने हैं। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की उ...