गिरडीह, जून 5 -- गिरिडीह। जेपीएल 2026 टी-20 लीग में झारखंड की 6 टीमों में से एक रांची टाइटंस की टीम ऑनर गिरिडीह की सलूजा गोल्ड बनी है। टीम के ऑनर सलूजा गोल्ड के सतबिंदर सिंह सलूजा हैं। झारखंड के इस बड़े फ्रेंचाइजी लीग में गिरिडीह से एकमात्र भागीदारी सलूजा गोल्ड की है। 02 जून को सलूजा गोल्ड ने रांची टाइटंस की टीम लॉंच कर दी। टीम की कमान ऑलराउंडर राजनदीप सिंह को सौंपी गई है। शिखर मोहन को उप कप्तान बनाया गया है। बुधवार शाम को रांची टाइटंस टीम के खिलाड़ी गिरिडीह पहुंचे। उत्सव उपवन गिरिडीह में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। सलूजा गोल्ड के सतविंदर सिंह सलूजा, सीओ मनीष मेहता और रौशन चौरसिया की उपस्थिति में खिलाड़ियों को जर्सी सौंपी गई। वहीं गुरूवार को गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। रांची टाइटंस के टीम मैनेजर रजन...