रांची, नवम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्वर्गीय बसंत लाल वर्मा स्मृति, रांची जिला सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक मारवाड़ी युवक व्यायामशाला, हरमू रोड में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों की टीम को 16 दिसंबर से जमशेदपुर में आयोजित राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रांची का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। रांची की टीम गत वर्ष राज्य प्रतियोगिता की उपविजेता रही थी। प्रतियोगिता में केवल रांची जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। जिन खिलाड़ियों का संबध अन्य जिलों से है, उन्हें अपने जिला संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र सचिव के पास प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसी क्रम में 17 नवंबर की सुबह 8 बजे महिलाओं की टीम के गठन के लिए रांची विश्वविद्यालय के कोर्ट में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.