रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिला स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से रांची जिला टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल 28 जून को आयोजित किया जाएगा। वीर बुधु भगत एक्वेटिक स्टेडियम, होटवार में आयोजित ट्रायल में जूनियर एवं सब-जूनियर स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसमें 17-18 वर्ष, 15-16 वर्ष, 13-14 वर्ष, 11-12 वर्ष तथा 10 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। विभिन्न आयु वर्गों के लिए फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई और व्यक्तिगत मेडले स्पर्धाएं होंगी। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि समूह-1 से 4 तक (11-17 वर्ष) के तैराकों के लिए स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का यूनिक आईडी अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- 25 को प्रदेश स्तरीय चयन के लिए ट्रायल खिलाड़ी एसएफआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह यूनिक आईडी प्राप्त कर सकते हैं।चयन ट्रायल...