गया, मार्च 14 -- रांची जाने के लिए घर से निकला गुरपा थाना क्षेत्र के बगई गांव संजय यादव उर्फ संजू (32) रास्ते से अचानक लापता हो गया। उसका तीन दिन बाद भी कोई अता पता नहीं चल पाने परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने गुरपा थाने में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि वासुदेव यादव का पुत्र संजय यादव रांची में गुपचुप बेचता है। वह होली में घर आया था और गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे पहाड़पुर से ट्रेन पकड़कर रांची जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह न तो रांची पहुंचा है और न ही वापस घर लौटा है। उसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। वह बैगनी रंग का शर्ट और काला रंग का पैंट पहने हुए है। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है।गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार ने बताया कि परिजन के आवेदन पर संजय की गुमशुदगी का सनह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.