दुमका, जून 4 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा स्टेशन होकर संचालित होने वाली रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आरक्षित सीटों की मांग को देखते हुए रेलवे ने दोनों ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। इससे हंसडीहा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आरक्षण मिलने में काफी सहूलियत होगी। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18603/18604 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में तीन एसी थ्री-टियर तथा एक स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। यह व्यवस्था 6 जून से रांची और 7 जून से गोड्डा से प्रभावी होगी। यह भी पढ़ें- रांची-गोड्डा रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच कोच बढ़ने के बाद इस ट...