रांची, मई 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक करंज का एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि घटना के समय कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ की डालियां काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद करीब 20-25 मिनट बाद आवागमन सामान्य हो सका। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। कई पेड़ गिरने के कगार परस्थानीय लोगों ने बताया कि रांची-गुमला मार्ग के किनारे कई पुराने करंज, जामुन और अन्य पेड़ जर्जर हालत में हैं। यह भी पढ़ें- झाड़ियों से सिकुड़ रही टाटा-पटमदा सड़क, हर मोड़ पर मंडरा रहा हादसे का खतरा बारिश और तेज हवा में इनके गिरने का खतरा बना रहता है। ग...