रांची, मार्च 13 -- रांची। रोज सोसाइटी ऑफ रांची और रांची क्लब के सहयोग से 15 मार्च को रांची क्लब में 103वीं वसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी आयोजित होगी। उद्घाटन मुख्य अतिथि मेजर जनरल सज्जन सिंह मान करेंगे। प्रदर्शनी में विभिन्न किस्मों के गुलाबों के साथ पेंटिंग्स और हस्तशिल्प आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रविष्टियां सुबह 7 से 9 बजे तक ली जाएंगी, जबकि आम जनता दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक निःशुल्क दीदार कर सकेगी। सोसाइटी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ गुलाबों को 'किंग' और 'क्वीन ऑफ द शो' से नवाजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...