रांची, मार्च 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला की शुरुआत शनिवार को हुई। मेले का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। उन्होंने वैज्ञानिकों और किसानों से रांची को देश का मिलेट्स (श्रीअन्न) कैपिटल बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। संजय सेठ ने कहा कि पिछले तीन दशकों में लोग श्रीअन्न से दूर हो गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद पिछले पांच वर्षों में मिलेट्स के उत्पादन और उपयोग में लगातार वृद्धि हुई है। अब होटलों और सामाजिक आयोजनों में भी मिलेट्स से बने व्यंजन लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएयू की ओर से विकसित मडुआ बिस्किट और अन्य मिलेट उत्पादों को सैन्य कैंटीन में उपलब्ध कराने के लिए उनका मंत्रालय विश्वविद्यालय के साथ समझौता करने...