रांची, अप्रैल 11 -- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को रांची में दो टनल और फ्लाईओवर परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया। रांची में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अब Rs.303 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रामपुर चौक (रांची-जमशेदपुर रोड जंक्शन) के समीप ओवरब्रिज और विकास चौक, इरबा (रांची-हजारीबाग जंक्शन) के पास आधुनिक भूमिगत टनल का निर्माण शुरू होगा। दो साल में दोनों प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत में विश्वस्तरीय और चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में 17 हजार करोड़ रुपये की लागत से 450 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही चुट्टुपालू घाटी में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.