रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची के सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बुधवार का दिन आमदिनों से अलग सांस्कृतिक रंग में सराबोर रहा। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में सत्रांत वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दो लाख से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 2000 से अधिक विद्यालयों की भागीदारी रही। 30 हजार से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन हुआ, जिसमें नृत्य, गायन, नाटक, कविता पाठ और अन्य कलात्मक कार्यक्रम शामिल रहे। कहीं छात्रों ने भारत की विविध संस्कृति को मंच पर उतारा तो कहीं, नाटक के जरिए शिक्षा और समरसता का संदेश दिया। शिक्षकों ने भी इन आयोजनों के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। जिला प्रशासन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की उपस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.