रांची, जून 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के निजी स्कूलों में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के लिए अबतक लगभग 42 प्रतिशत ही बीपीएल बच्चों का दाखिला हो पाया है। रांची के निजी स्कूलों में कुल 1158 सीटें निर्धारित हैं। दस्तावेज सत्यापन के बाद जिला प्रशासन ने 641 आवेदन को वैद्य घोषित करते हुए स्कूलों को नामांकन के लिए बच्चों की सूची भेजी थी। यह सूची 19 मई को प्रकाशित की गई थी। यह भी पढ़ें- बीपीएल नामांकन : 40 फीसदी आवेदकों का सत्यापन फॉर्म अपलोड नहींआरटीई नामांकन की स्थिति इधर, प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक लगभग 260 बच्चों का ही नामांकन हो पाया है। कई स्कूलों ने नामांकन पेंडिंग में है। हालांकि, स्कूलों का दावा है कि ग्रीष्मावकाश के कारण अभी आरटीई नामांकन नहीं हो सके हैं। गर्मी छुट्टी के बाद नामांकन की प्रक्र...