रांची, मार्च 18 -- रांची के पुंदाग सेल सिटी के ब्लॉक ई-वन स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को अचानक आग लग गई। फ्लैट में आग लगने की वजह से एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। इस भीषण हादसे में घर में मौजूद दो मासूम बच्चे फंस गए थे, लेकिन अपनी सूझबूझ के बल पर दोनों बच्चे आग से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। फ्लैट में रहने वाले अभिषेक राज और उनकी पत्नी, जो दोनों बैंक में कार्यरत हैं, घटना के वक्ता दोनों ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया, जब घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। फ्लैट के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन दस्ता को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.