रांची, जुलाई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को रांची शहरी क्षेत्र के सात वार्डों में विशेष डेंगू सर्विलांस अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर संभावित डेंगू मरीजों की पहचान की। बुखार से पीड़ित लोगों की जानकारी जुटाई और मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच की। वार्ड संख्या 21, 22 और 23 में 76 घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 16 घरों में डेंगू के लार्वा मिले। यहां 680 बर्तनों की जांच में 25 बर्तनों में लार्वा पाए गए। वहीं, वार्ड संख्या 5, 16, 27 और 28 में 90 घरों की जांच के दौरान 13 घरों में लार्वा मिले। इन वार्डों में 566 बर्तनों की जांच की गई, जिनमें 13 बर्तनों में डेंगू के लार्वा पाए गए। इस प्रकार पहले दिन कुल 166 घरों और 1,246 बर्तनों की...