रांची, अप्रैल 5 -- रातू, प्रतिनिधि। रांची के सभी प्रखंडों तक विद्यार्थी परिषद के विस्तार की बात कहते हुए विभाग संयोजक उत्कर्ष तिवारी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। शिव मंदिर काठीटांड़ में रविवार को आयोजित बैठक में सत्र 2026-27 के लिए रातू प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजकुमार मिश्रा को नगर अध्यक्ष और रोशन उपाध्याय को नगर मंत्री बनाया गया। इसके अलावा आकाश यादव, अंजली कुमारी, छोटी कुमारी, निखिल कुमार (कार्यालय मंत्री), शुभम दुबे (सोशल मीडिया संयोजक), शुभम कुमार (खेलो भारत संयोजक), राजा गुप्ता (प्लस टू प्रमुख), सविता कुमारी (कला मंच प्रमुख), प्रिंस सिंह (एसएफएस प्रमुख) और ऋषि ठाकुर (एसएफडी प्रमुख) सहित कई कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई। उत्कर्ष तिवारी ने दायित्ववान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए स...