रांची के यात्री का ट्रॉली बैग स्टेशन से चोरी
धनबाद, जून 10 -- धनबाद। रांची एयरपोर्ट के पास स्थित शिवाजी नगर में रहने वाले पंकज कुमार का ट्रॉली बैग धनबाद स्टेशन पर चोरी हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत धनबाद रेल थाना में दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे आठ जून को हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस से धनबाद आए थे। सुबह करीब चार बजे ट्रेन से उतरने के बाद वे स्टेशन पर ही रुक गए। इस दौरान उन्हें नींद आ गई और कोई उनका ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गया। बैग में लैपटॉप और कपड़े थे। रेल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.