रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर रविवार को रांची के बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे। जिला स्कूल मैदान में सुबह नौ बजे से देर शाम तक भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष छठ पर्व की पूजन सामग्रियों की खरीदारी में व्यस्त दिखे। जिला स्कूल मैदान के अलावा डोरंडा, हरमू, डेली मार्केट, बूटी मोड़, सेक्टर-टू बाजार और डीएवी बरियातू के आसपास के इलाकों में खरीदारों का तांता लगा रहा। वहीं, शहर के मॉल और सुपरमार्केट में भी छठ व्रतियों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में जरूरी सामान खरीदे। कीमतों में दिखा अंतर पारंपरिक छठ व्रत से जुड़ी वस्तुएं जैसे सूप, दउरा, सुथनी, गाजर, अदरक, हल्दी, आंवला, नारियल, केला, सेब और गन्ना की बिक्री पूरे दिन जोरों पर रही। राजधानी के अलग-अलग बाजारों में पूजन सामग्री के दरों में भी अंतर दिख...