रांची के पांच केंद्रों पर झारखंड पात्रता परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट
रांची, जून 12 -- रांची, संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को लेकर शुक्रवार को रांची समाहरणालय में बैठक आयोजित की गई। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, कदाचार रोकने के उपायों, अभ्यर्थियों की सुविधा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा 14 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में जिले के पांच केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को देखते हुए सभी केंद्रों पर सुरक्षा बल, चिकित्सा सुविधा और फायर ब्रिगेड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.