रांची, जनवरी 11 -- झारखंड के रांची स्थित धुर्वा में दो भाई-बहन पिछले 10 दिनों से लापता हैं। पुलिस अबतक बच्चों का पता नहीं लगा पाई है। इसी के विरोध में रविवार को धुर्वा में 12 घंटे का बंद रहा। स्थानीय लोगों के बंद के चलते सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। यह बंद स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई एक समिति ने बुलाया था, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने किया। कैलाश यादव ने कहा कि 'लापता बच्चों का इंतजार लंबा होता जा रहा है और ये माता-पिता के लिए बेहद दुखद स्थिति है। पुलिस उन्हें ढूंढने में अबतक नाकाम रही है। माता-पिता हर सेकेंड इसी उम्मीद में हैं कि बच्चे लौट आएंगे, लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है।' आपको बता दें कि बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर मौसीबाड़ी और धुर्वा गोल चक्कर को ब्लॉक कर...