रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के उप महापौर पद के लिए राजनीतिक दलों ने गोलबंदी शुरू कर दी है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने वार्ड पार्षदों की बैठक बुलाई है। सोमवार की शाम छह बजे से कांग्रेस ने वार्ड पार्षदों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के आला नेता इनके साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस ने विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक सुरेश बैठा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, रवींद्र सिंह समेत अन्य को इसमें रखा गया है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो करीब 22 वार्ड पार्षद पार्टी की विचारधारा को मानने वाले हैं। ऐसे में उनके समर्थन से उनके बीच के ही वार...