रांची, जून 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) परीक्षाओं 2025-26 में बेहतरीन सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इस वर्ष आयोजित एसओएफ ओलंपियाड में रांची के 38 हजार से अधिक छात्र शामिल थे। कैराली स्कूल के कक्षा 4 के छात्र विराट गुप्ता ने इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड (आईजीकेओ) में, जवाहर विद्या मंदिर की कक्षा 1 की छात्रा परिनिका पूर्वी ने इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड (आईएमओ) में तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हिनू की कक्षा 1 की छात्रा अन्ना इसाबेल तिर्की ने इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड (आईएमओ) में इंटरनेशनल रैंक 1 प्राप्त किया। सभी छात्रों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। डीपीएस रांची के कक्षा 8 के छात्र अमेया देवर्षि ने...