रांची, फरवरी 8 -- शाहीन अहमद रांची। रांची के आसपास के इलाकों में जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के ग्रामीण इलाकों में ट्रैफिक पोस्ट बनेगा। इसमें पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। यह निर्णय ट्रैफिक विभाग की बैठक में हुआ है। बताया जा रहा है कि शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में यातायात जाम होने की लगातार शिकायतें पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिल रही थीं। इससे निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ एसएसपी राकेश रंजन ने बैठक की। एसएसपी ने निर्देश दिया कि ट्रैफिक पोस्ट के लिए चिह्नित स्थलों का जायजा लें और इसकी रिपोर्ट सौंपे। ताकि पोस्ट निर्माण पर आगे की कार्यवाही की जा सके। एसएसपी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में रात के समय भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। यातायात की समस्या को दूर करने के लिए उनकी ड्यूटी का समय बढ़ाया जाएगा। ऐसा करने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.