रांची, सितम्बर 19 -- झारखंड के स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाई देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है और राजधानी रांची में 'मेडिको सिटी' का निर्माण करने का फैसला लिया है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस परियोजना को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 2800 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल चुकी है। मेडिको सिटी रांची स्थित रिनपास के पास विकसित की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए गुरुवार को कहा कि अब झारखंड की जनता को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों या विदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उनके अनुसार, मेडिको सिटी के अंदर 12 सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। इनमें हृदय, किडनी, लीवर, न्यूरोलॉजी और कैंसर जैसे रोगों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.