रांची, अक्टूबर 9 -- रांची शहर में दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड ऊर्जा वितरण निगम की ओर से रखरखाव का काम किया जा रहा है। शहर के विभिन्न पावर सब स्टेशनों में रखरखाव, मरम्मत व पेड़ की डालियों की छंटाई को लेकर कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।पश्चिमी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल से संबद्ध 11 केवी पहाड़ी फीडर दिन के नौ से एक बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान रातू रोड के दूरदर्शन केंद्र व लेन, पुलिस लाइन, आर्यपुरी समेत आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।11 केवी गांधीनगर फीडर से राजा बागान, टिकली टोली, लेक वेन्यू, गांधीनगर व आसपास में सुबह आठ से दिन के दस बजे तक बिजली बंद रहेगी।11 केवी शहीद चौक व बकरी बाजार फीडर से जुड़े इलाके शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, कार्ट सराय रोड, गौशाला व टेलीफोन एक्सचेंज रोड में सुबह 8 से दिन के 11 ...