रांची, मार्च 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची के युवा सिनेमेटोग्राफर आद्री ठाकुर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रख्यात चित्रकार हरेन ठाकुर की कलात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र आद्री ने दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म 'खुली किताब' की सिनेमेटोग्राफी में विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म एक परिपक्व और भावनात्मक कहानी पर आधारित है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जो शादी के 50 साल बाद तलाक लेने का निर्णय करते हैं। निर्देशक सौरभ शुक्ला ने इस गंभीर विषय को बेहद सहज और मानवीय अंदाज में पेश किया है। फिल्म का संदेश स्पष्ट है कि सच बोलने और रिश्तों में पारदर्शिता लाने की कोई उम्र नहीं होती।दृश्यों में दिखी रांची की प्रतिभा फ...