रांची, अगस्त 12 -- झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बुधवार को रांची के सदर अस्पताल में पहुंचीं, जहां उन्होंने तीन अनशनकारी छात्रों से मुलाकात की और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की। मुलाकात की जानकारी देते हुए तिर्की ने कहा, 'मैंने चार में से तीन छात्रों से मुलाकात की और उन्हें खाना खाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।' तिर्की ने इन चारों छात्रों को वास्तविक छात्र बताते हुए कहा कि 'ये सभी पूरी तरह वास्तविक छात्र हैं, जो पिछले 10 दिन से विरोध-प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे हैं। मैंने उनसे बात की और उनकी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की। मैं उनकी स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी दूंगी।' उधर तिर्की से मिलने वाली अनशनकारी छात्रा ने बताया कि अभी कुछ भी क्लियर नहीं हो पाया है, मंत्री ने कह...