रांची, फरवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। पहले मतदान फिर जलपान। मतदान के दिन का यह स्लोगन इस बार रांची शहर के लोगों ने बदल दिया। शहर के लोगों ने पहले जलपान किया, फिर अलसाते हुए मतदान केंद्रों की तरफ रूख किए। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, लेकिन शुरू के दो घंटे में सिर्फ 7.28 फीसदी लोगों ने ही वोट डाले। रांची में सबसे अधिक 10 फीसदी मतदान दोपहर 12 से तीन बजे के बीच हुआ। सुबह 9 बजे तक रांची नगर निगम में मात्र 7.28% मतदान दर्ज हुआ, जो शहरी इलाकों में आमतौर पर दिखने वाली धीमी शुरुआत को दर्शाता है। वहीं, बुंडू में इसी समय 11.74% वोटिंग हो चुकी थी, यानी शुरुआत से ही ग्रामीण-नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाता अधिक सक्रिय दिखे। 11 बजे तक रुझान और स्पष्ट हो गया। रांची में मतदान 15.07% तक पहुंचा, जबकि बुंडू में यह छलांग लगाकर 25.16% हो गया। दोपहर एक बजे ...