रांची, दिसम्बर 31 -- रांची,संवाददाता। रांची के हरमू स्थानीय निवासी अनुराग राज का चयन यूपीएससी सीडीएस परीक्षा में प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुए है। उन्होंने अपनी दशवीं तक पढ़ाई धुर्वा स्थित सेंट थॉमस स्कूल से की है। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल बारहवीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है,वर्तमान में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। अनुराग के पिता के प्रमणिक व माता पुष्पा कुमारी ने बताया कि शुरू से ही अनुराग काफी मेहनती रहा हैं। इस उपलब्धि पर परिवारजन व शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.