रांची, मार्च 23 -- रांची, संवाददाता। सिविल कोर्ट रांची में कार्यरत सहायक पूजा प्रसाद ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली में 17 से 20 मार्च तक आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने 'मिसेज इंडिया ईस्ट जोन 2026' का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देशभर की 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। पूजा को मुख्य खिताब के साथ दो विशेष सम्मान- मंच पर शानदार आत्मविश्वास के लिए 'ग्लैम वॉक 2026' और उनके प्रेरणादायक सफर के लिए 'बैरियर ब्रेकर 2026' से भी नवाजा गया। अपनी सफलता का श्रेय परिवार और सहकर्मियों को देते हुए पूजा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...