रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, संवाददाता। टाटा स्टील फाउंडेशन और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से मंगलवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची से वंचित बच्चों को हवाई यात्रा का अनुभव कराया गया। यह कार्यक्रम रांची हवाई अड्डा प्रबंधन के समर्थन और समन्वय से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल के तहत विमानपत्तन निदेशक विनोद कुमार ने सभी बच्चों का स्वागत किया गया। इसमें कुल 150 बच्चों को लगभग 40 मिनट की हवाई यात्रा कराई गई। अधिकांश बच्चों के लिए यह जीवन का पहला अवसर था। विमान से उड़ान भरे बच्चों ने इस यात्रा का आनंद लिया और विमानन क्षेत्र को नजदीक से देखने और समझने का प्रयास किया। यह अनुभव बच्चों के लिए आनंद, उत्साह और सीख से भरा रहा। इस पहल का उद्देश्य केवल हवाई यात्रा कराना ही नहीं, बल्कि बच्चों की सोच को व्यापक बनाना है। इसका उद्देश्य बच्चों के अंदर आ...