रांची, मार्च 8 -- रांची। प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड केशवजी छगनलाल ज्वेलर्स द्वारा आयोजित रांची इनॉग्रल ऑफर के मेगा लकी ड्रॉ में सलोनी तुलस्यान ग्रैंड विजेता बनी हैं। उन्हें ग्रैंड प्राइज के रूप में टाटा टियागो कार दी जाएगी। यह विशेष ऑफर 24 जनवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किया गया था, जिसमें रांची और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऑफर के तहत ग्राहकों को खरीदारी पर कूपन दिए गए थे, जिनके आधार पर लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया। अंतिम चरण के ड्रॉ में सलोनी तुलस्यान (कूपन नं. 0140) को ग्रैंड प्राइज के लिए चुना गया। केशवजी छगनलाल ज्वेलर्स के प्रबंधन ने विजेता को बधाई देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही ब्रांड की सबसे बड़ी ताकत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...