रांची, मई 14 -- रांची। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू 20 मई को रांची आएंगे। इस अवसर पर वह रांची एयरपोर्ट पर नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टैच्यू, किड्स प्ले जोन, उड़ान यात्री कैफे जहां पर यात्रियों को चाय और काफी मिलेगी, लोकल आर्टिस्ट्स एंड हैंडीक्राफ्ट और फ्लाई बरारी के सभी प्रमुख स्टॉल और प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को इन सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। दिन के 11 बजे उद्घाटन कार्यक्रम किया जाएगा। संजय सेठ ने कहा कि इन सभी चीजों के खुल जाने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में यात्रियों को और कैसे हम सुविधा प्रदान कर सकें, इसके लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...