प्रयागराज, फरवरी 27 -- रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 05589/90 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन छिवकी होकर चलेगी। मुजफ्फरपुर से मंगलवार 10 मार्च से और हडपसर से गुरुवार 12 मार्च से संचालित होगी। ट्रेन नंबर 02877/78 रांची आनन्द विहार स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज होकर चलेगी। रांची से 28 फरवरी शनिवार और आनंद विहार से एक मार्च रविवार को संचालित होगी। 04107/08 प्रयागराज-हडपसर (साप्ताहिक) प्रयागराज जंक्शन से चार मार्च से और हडपसर से गुरुवार को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...